Site icon S News85

प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख डॉक्टर गोविंद कुमार की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण संपन्न

Share

 

 बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न मुद्दा उठाए गए जिसमें खाद की कालाबाजारी दोगुना रेट पर दुकानदारों के द्वारा मनमर्जी ढंग से खाद की आपूर्ति किया जाना रहा जिससे किसानों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न है। प्रखंड के  डुमरामोहन, बल्लीपुर, करियन और वंधार पंचायत में जल निकासी की समस्या को लेकर चर्चा हुई जाखड़ धर्मपुर पंचायत में बिजली की पोल उखाड़ने एवंनंगा तार के बारे में चर्चा हुई। परसा पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार ने बिजली कि मीटर देने में 2 से 3 हजार वसुली किए जाने और 33 हजार वोल्ट लाइन को मेंटेनेंस किए जाने की मांग उठाई। वही लाइनमैन को समय पर नहीं आने की भी शिकायत कई जनप्रतिनिधि ने की। दसौत पंचायत के वार्ड संख्या सात में 800 फीट में जलजमाव की समस्या की स्थिति को लेकर स्थानीय मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने चर्चा किया। पंचायतों में आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा वसूली के बारे में भी जनप्रतिनिधियों ने चर्चा किया। जनप्रतिनिधियों ने डीजल अनुदान की राशि में भी गलत ढंग से बिचौलियों के द्वारा पैसा वसूली किए जाने की आरोप लगाया। दसौत पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय दसौत में उच्च विद्यालय में शिक्षक की कमी की समस्या दूर किए जाने की चर्चा की। वही प्रखंड के 13 नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में से 8 विद्यालय में भवन निर्माण के लिए राशि मिल जाने की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दी। रहियार उत्तर पंचायत के मुखिया ने गुलराही गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में जमीन उपलब्ध रहते हुए भवन निर्माण की मांग की। सहकारिता पदाधिकारी ने किसानों से धान क्रय करने की तिथि 1 नवंबर से 15 फरवरी तक बताया और उन्होंने बताया की धान में मात्र 17 परसेंट नमी वाला धान ही खरीदारी की जाएगी। वही जनप्रतिनिधियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। साथ ही जन प्रतिनिधियो ने विभिन्न मुद्दा पर चर्चा की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण, सीओ अरुण कुमार सक्सेना  प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश बैठा,सीडीपीओ प्रियंका कुमारी, खाद्य आपूर्ति पदा नूरजहां,पी ओ रजनीश कुमार, राजस्व पदा प्रिया आर्यनी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह, ओपी अध्यक्ष कमल राम, मुखिया संघ अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, मुखिया सुनैना देवी, नटवर कुमार राय, सरिता कुमारी, राजकुमारी देवी, रिंकू देवी, विभा देवी, चंदन कुमारी  संजीव कुमार पासवान, गजेंद्र प्रसाद सिंह , दुखा मुखिया, अशर्फी सहनी , पंचायत समिति सदस्य शंभू बैठा,  देवेंद्र कुमार चौधरी  , गुंजन सिंह, उषा देवी , बीणा देवी, अवधेश शर्मा , सरोज कुमार, खुशबू कुमारी, रेखा देवी, पूनम कुमारी , पूनम देवी, मोहन झा, सरिता देवी, फूलो देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया 

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह। 

Exit mobile version