S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Social

रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा एवं विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन 24 घंटे होगी हवन की आहुति

Share

 

रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा एवं विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन 24 घंटे होगी हवन की आहुति

रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा एवं विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन 24 घंटे होगी हवन की आहुति

रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा एवं विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन 24 घंटे होगी हवन की आहुति

शिवाजी नगर प्रखंड के बल्लीपुर के स्थल चौक पर आज बुधवार से 11 दिवसीय श्री श्री1008 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर आज 251 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा मध्यविद्यालय बल्लीपुर स्थित बन्नी पोखड़ से जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा।जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया।

इस अवसर पर जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि आमजन के कल्याण के लिए रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है।विश्व शांति के लिए आयोजित यह यज्ञ सभी का कल्याण करेगा। जिला पार्षद ने कहा कि आज बड़े हीं सौभाग्य की बात है कि समाज के प्रबुद्ध लोगों ने विश्व शांति के लिए 11 दिन तक चलने वाला रुद्र महायज्ञ करने का संकल्प लिया है, जिसमें 11 दिन तक 24 घंटे हवन के माध्यम से वायुमंडल की शुद्धि की जाएगी जिससे प्रकृति के पुनर्निर्माण में मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान से सैकड़ों वर्ष पूर्व की ऋषि मुनियों की यह धरती विश्व को हरे भरे रखने में कारगर साबित होगा।

आयोजनकर्ता गगन झा ने बताया कि यज्ञ में प्रवचनकर्ता वृंदावन वाले साध्वी गौड़ प्रिया जी हैं जो प्रतिदिन संध्या काल में 7वजे से 10 वजे तक कथा वचन करेंगे।साथ ही 10 वजे रात्रि से हरदेव जी महाराज रासलीला कर आमजनों को धर्म के प्रति जागरूक करेंगे।

मौके पर यज्ञ के अध्यक्ष गगन झा,सचिव धर्मेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष मुकुंद चौधरी, पुजारी दुःखहरण झा, मुखिया अनीता देवी, समिति पूनम देवी, राम कुमार चौधरी,राम पुकार महतो, पूर्व मुखिया विनोद कुमार मंडल, पूर्व मुखिया राकेश कुमार महतो, जयराम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह,डॉ लालबाबू , जयंत चौधरी, सुशील कुमार चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, कन्हैया चौधरी, पर्वेश चौधरी, विपिन चौधरी, रविंद्र चौधरी,मुख्य जजमान सुखानंद चौधरी ,ग्रामीण बबलू चौधरी ,गौरव चौधरी, पप्पू चौधरी, सरोज चौधरी, शोभा चौधरी, रामाधार चौधरी, नोनू कांत चौधरी, हृकीकैश चौधरी राघवेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *