Saturday, September 13, 2025
Latest:

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Entertenment

सबसे ज्यादा डरावनी हिंदी फिल्में

Share

1.तुम्बाड

सबसे ज्यादा डरावनी हिंदी फिल्में

तुम्बाड 12 अक्तूबर 2018 में आई हिंदी भाषा की पीरियड हॉरर फिल्म है, जिसे अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित किया गया हैं। इसमे आनंद गांधी ने रचनात्मक निर्देशक के रूप में काम किया है और आदेश प्रसाद ने सह-निर्देशक रूप में काम किया है। मितेश शाह, प्रसाद, बर्वे, और गांधी द्वारा लिखित, फिल्म का निर्माण सोहम शाह, आनंद एल राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने किया है। विनायक राव के रूप में मुख्य भूमिका में सोहम शाह ने अभिनय किया है। यह फिल्म 20 वीं सदी के ब्रिटिश भारत के गांव तुम्बाड में छिपे खजाने की खोज की कहानी है। इस फिल्म को आप अमाज़ों प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

2.बुलबुल

सबसे ज्यादा डरावनी हिंदी फिल्में

बुलबुल 24 जून 2020 में आई हिंदी भाषा की अलौकिक थ्रिलर है, जिसे अन्विता दत्त ने लिखा और निर्देशित किया है। यह अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा द्वारा क्लीन स्लेट फिल्मज़ के तहत निर्मित किया गया है और इसमें अविनाश तिवारी, पाओली डैम, राहुल बोस और परमब्रत चट्टोपाध्याय के साथ मुख्य भूमिका में तृप्ति डिमरी ने अभिनय किया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3.13 बी

सबसे ज्यादा डरावनी हिंदी फिल्में

6 मार्च 2009 में आई 13 बी हिन्दी फिल्म है। मूल रूप से यह फिल्म तमिल में य़वरुम नालम नाम से प्रदर्शित हुई और हिन्दी में इसे 13 बी के नाम प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म मे र माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर मुफ्त मे देख सकते हैं।

4.स्त्री

सबसे ज्यादा डरावनी हिंदी फिल्में

31 अगस्त 2018 में आई स्त्री का अमर कौशिक ने निर्देशन किया है यह एक हास्य-डरावनी फ़िल्म है। ise फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और राज निदिमोरु और कृष्णा डीके है। यह फ़िल्म किताब “नाले बा” पर आधारित है, जोकि एक चुड़ैल के बारे में है जो रात में लोगों के दरवाजे पर दस्तक देती थी। इस फ़िल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और रामकृष्ण धाकड़, ने अभियान किया हैं। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर मुफ्त मे देख सकते हैं।

5. भूल भुलैया

सबसे ज्यादा डरावनी हिंदी फिल्में

भूल भुलैया 12 अक्टूबर 2007 में आई भूल भुलैया बाॅक्स औफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण भूषण कुमार व किशन कुमार ने निर्माण किया हैं। इस फिल्म में शाइनी आहूजा, अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीशा पटेल ने अभियान किया हैं। यह फिल्म 1993 में आई मलयालम मूवी मनोचिकित्सक का रीमेक है। इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर मुफ्त मे देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *