Saturday, October 25, 2025
Latest:

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharPoliticsSamastipur

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंडिहा गांव में चलाया ‘मोदी मित्र अभियान’, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

Share

शिवाजीनगर, (समस्तीपुर)।प्रखंड क्षेत्र के रानीपरती पंचायत स्थित बंडिहा गांव में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘मोदी मित्र अभियान’ के तहत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली के आवासीय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी उन्होंने स्वयं की। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना था।

बैठक का संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक दीपक कुमार मौजूद रहे। श्री कुमार ने ‘मोदी मित्र अभियान’ को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह अभियान पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आम जनता से सीधे जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर रोसड़ा विधानसभा आईटी सेल सह मीडिया प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में हम सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात को प्रभावी ढंग से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंडिहा गांव में चलाया 'मोदी मित्र अभियान', संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पश्चिमी मंडल आईटी सेल प्रभारी गोपाल किशोर सिंह, दिनेश यादव, रमाकांत सिंह, अरुण कुमार, श्याम कुमार, विनोद कुमार, गंगा जी, महेंद्र नारायण चौधरी, कैलाश पंडित, माधव झा, सरवन झा, रमन कुमार, भोला जी, नेपाल कुमार, शिवाजी मंडल समेत कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता शंभू झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। इस बैठक से स्थानीय कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *