Site icon S News85

पटना में भाजपा कार्यकर्ता के लाठीचार्ज के विरोध में प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

Snews85

Snews85

Share

प्रखंड मुख्यालय पर विधानसभा मार्च के दौरान पटना में भाजपा कार्यकर्ता के लाठीचार्ज के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शिवाजी नगर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया | इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए |

धरना में दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे | पटना में 13 जुलाई को विधान सभा मार्ग कर रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था | लाठी चार्ज में भाजपा के कई सांसद विधायक और कार्यकर्ता जख्मी हुए | लाठीचार्ज में भाजपा के जहानाबाद जिला के भाजपा के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई| शहादत पुलिस के बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज में हो गई थी। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर है | पार्टी लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है | वक्ताओं ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऊपर चार्जशीट नई शिक्षक नियमावली और 10 लाख रोजगार देने के वादे से मुकरने के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार विधान सभा मार्ग निकाला था | इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं पुलिस ने लाठीचार्ज किया| कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दोडा दोडा पीटा था | एक भाजपा नेता की मौत हो गई थी | जिसके खिलाफ हम लोग धरने पर बैठे हैं | मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए | अध्यक्षता भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह एवं उत्तरी मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि पटना में हम लोग शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से मार्च कर रहे थे| इसी बीच पुलिस ने भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज कर दिया| हमारे नेता की मौत हुई है| जब तक इस सरकार को सत्ता से उखाड़ नहीं देखेंगे तब तक तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा| मौके पर महेंद्र नारायण चौधरी, राम शंकर प्रसाद सिंह, कैलाश पंडित, रमेश मंडल, दानी राम, फूलों साह, सतनारायण राय, रामचंद्र शाह, नीलम कुमारी, सुनील कुमार सुमन, रति चंद्र मंडल, सुरेश शाह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Exit mobile version