प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न मां के जयकारे से गूंजायमान विसर्जन मार्ग

Share

प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न :- शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन वैदिक रीति रिवाज से किया गया। प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हो गया।

महिलाओं ने पारंपरिक विदाई गीत के साथ मां को नम आंखों से विदाई दी। शिवाजीनगर, रमोल, रामभद्रपुर ,परवाना , रन्नधोबियाहीजानकीनगर, बलीपुर बंधार, बन्दा, गुलाब गाछी, रना ,पटेल नगर बेला चौक, घिवाही , बोरज,कंखेरिया,मथुरापुर, हबका,बिशनपुर,अखटवाड़ा, छपकी ,स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न दुर्गा मंदिरों से गाजेबाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकली गयी।

  • प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न मां के जयकारे से गूंजायमान विसर्जन मार्ग
  • प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न मां के जयकारे से गूंजायमान विसर्जन मार्ग
  • प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न मां के जयकारे से गूंजायमान विसर्जन मार्ग
  • प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न मां के जयकारे से गूंजायमान विसर्जन मार्ग

जय माता की जयघोष के साथ विसर्जन शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्ग से होकर करेह नदी, मृत बागमती नदी एवं पोखर तट पर समाप्त हुआ। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की अंतिम आरती की गयी तथा श्रद्धा भाव से सभी पवित्र नदी एवं पोखर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मंदिर परिसर में मां के दर्शन तथा पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मनोकामना दुर्गा मंदिर बेला मेला में बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, महिलाओं के लिए मीना बाजार, आने के लिए लोकगाथा पर आधारित विदेशिया नाच तथा महा आरती का आयोजन किया गया था।

read more :-भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ ही कलश स्थापना के साथ शुरू हुई शक्ति की अधिष्ठात्री माता दुर्गा की उपासना प्रारंभ हुआ।

बीडीओ आलोक कुमार सिंह, शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह,हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय, सीओ वीणा भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश बैठा, एवं कृषि समन्वयक मणिकांत चौधरी, दीपक कुमार ,कैलाश सहनी एवं अन्य समान बैठ एवं सलाहकार मजिस्ट्रेट की ड्यूटी में प्रखंड के विभिन्न पंडाल में कार्यरत रहे शिवाजीनगर पुलिस विसर्जन में शामिल थे। मौके पर शिवाजी नगर पुरानी दुर्गा मंदिर व्यवस्थापक प्रोफेसर कुंडेश्वर प्रसाद सिंह पुवारी महार शिवाजी नगर दुर्गा पूजा व्यवस्थापक पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार, एवं अन्य ,हबका दुर्गा पूजा कमेटी के सभी सदस्य एवं अध्यक्ष बैजनाथ पंडित ,कैलाश पंडित, अन्य सभी कार्यकर्ता बंधार दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष मुकुंद कुमार चौधरी सहित सैकड़ो भक्तजन, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Comment