शिवाजीनगर, समस्तीपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नंदेनगर में वर्ष 2026 के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम मिलन साहनी एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों द्वारा किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती पूनम कुमारी तथा स्थानांतरित शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर श्रीमती निकिता चौहान, श्रीमती विमल कुमारी (प्रधान शिक्षक), श्रीमती चांदनी कुमारी, श्रीमती कीर्ति कुमारी, श्री मनीष कुमार (प्रधान शिक्षक) एवं श्री अनिल कुमार (प्रधान शिक्षक) को भी उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शंभू शरण सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम जन्म सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, प्रधानाध्यापक सत्यनारायण आर्य, राजकुमार राय, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, श्रवण कुमार पासवान एवं रामाशीष साहनी सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक समारोह में शामिल हुए।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षिका पूनम कुमारी के लंबे शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। साथ ही स्थानांतरित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।
समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।