स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन
शिवाजीनगर — आजादी के 79वें वर्षगांठ के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय, शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों, थानों व पंचायत भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति का जोश देखने को मिला।
प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण

- प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया।
- बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ प्रियंका ने तिरंगा फहराया।
- भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक अंजन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
- शिवाजीनगर थाना पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- पीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने ध्वजारोहण किया।
- हथौड़ी थाना में थानाध्यक्ष मौसम ने तिरंगे को सलामी दी।
- प्रखंड पशु चिकित्सालय में डॉ. एस.एस. प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।

राधा कृष्ण मंडल गोविंद गोस्वामी महाविद्यालय शिवाजीनगर में ध्वजारोहण पूर्व प्रिंसिपल सुरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ सुरेंद्र बाबू एवं प्रोफेसर कुंडेश्वर प्रसाद सिंहा ने किया
शैक्षणिक संस्थानों में उत्साह

- राम लखन सिंह रामस्वरूप मंडल डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
- प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, शिवाजीनगर के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया।
- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
- होली पार्क स्कूल, बहेड़ी के दिवाकर कुमार ने बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
- द रामा इंटरनेशनल स्कूल, उसरी धाम बिरौल के महानंद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
पंचायत स्तर पर ध्वजारोहण

- बंधार पंचायत में मुखिया चंदन कुमारी ने ध्वजारोहण किया।
- डुमरा मोहन पंचायत में मुखिया सुनैना देवी ने तिरंगा फहराया।
- रानीपरती पंचायत में विनोद पासवान ने ध्वजारोहण किया।
- करियन पंचायत में मुखिया संजीव पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- रजौर रामभद्रपुर पंचायत में मुखिया रामचंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।
राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की भागीदारी

- भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली व उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार ने ध्वजारोहण किया।
- कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह व राजद प्रखंड अध्यक्ष घुरन यादव ने भी तिरंगा फहराया।
युवाओं व बच्चों में दिखा उत्साह
इस अवसर पर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और देशभक्ति के गीतों से वातावरण गूंज उठा।
इस मौके पर पूर्व मुखिया राजेश कुमार पासवान, सरपंच रविंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद डॉ. शिव शंकर मंडल, सीओ वीणा भारती, बीपीआरओ राजू कुमार, मनरेगा पीओ रजनीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।