शिवाजीनगर (समस्तीपुर)। प्रखंड के डुमरा मोहन पंचायत स्थित डुमरा चौक से नरसिंहा चौक के बीच सुनैना पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह धार्मिक विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य गजेंद्र नारायण झा ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने पहले ग्राहक रामकुमार की मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर पंप का संचालन शुरू कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री स्वर्गीय गजेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी डॉ. उर्मिला सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह, इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर पीयूष कुमार खेतान, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नाजिश परवीन, शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम जन्म सिंह, डुमरा मोहन पंचायत की मुखिया सुनैना देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, पप्पू कुमार सिंह, योगेंद्र पासवान, राम अवतार मुखिया, अरविंद कुमार सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अतिथियों का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान सभी अतिथियों का पाग, चादर, माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
तेल की उपलब्धता को लेकर दिया भरोसा
इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर पीयूष कुमार खेतान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पंप पर लोगों को नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा।
20–25 गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय का शुभारंभ, शंकरपुर में पुल निर्माण और अब सुनैना पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का खुलना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस पेट्रोल पंप के खुलने से करीब 20 से 25 गांवों के लोगों को अब डीजल और पेट्रोल के लिए 5 से 7 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही इलाके में ईंधन की सुविधा मिल जाएगी।
सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस प्रशासन की ओर से भी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में दिलीप कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, पुष्कर कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, पारस महाराज, संजीव कुमार सिंह, राजन कुमार, कमलदेव पासवान, राजाराम पासवान, प्रदीप कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, गणेश कुमार, राम प्रसाद, रमन राम, राम प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अर्जुन यादव, सुशील कुमार सिंह, दिलीप यादव, कमलेश पासवान, नंदकिशोर मंडल, दीपक कुमार सिंह सहित सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।