S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

SamastipurSports

शिवाजीनगर में राम लखन सिंह सह गजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़

Share

शिवाजीनगर (स्थानीय संवाददाता): प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज मैदान परिसर में शुक्रवार को राम लखन सिंह सह गजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के बीच किया गया। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मैदान में खेल का उत्सवी माहौल देखने को मिला।

टूर्नामेंट के विजेता टीम को 1 लाख रुपये एवं मेडल, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबले के दिन खिलाड़ियों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।


फीता काटकर हुआ उद्घाटन, गणमान्य रहे मौजूद

शिवाजीनगर में राम लखन सिंह सह गजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़

टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन राजद नेत्री डॉ. उर्मिला सिन्हा, प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुंजन सिंह एवं संजय कुमार सहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।


पहला मुकाबला: वारिसनगर इलेवन की शानदार जीत

उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला बल्लीपुर इलेवन और वारिसनगर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर वारिसनगर इलेवन के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ।

शिवाजीनगर में राम लखन सिंह सह गजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़

पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लीपुर इलेवन की टीम 20 ओवर के निर्धारित मैच में 18 ओवर में ही 84 रन पर सिमट गई। वारिसनगर के गेंदबाजों ने शुरू से ही कसी हुई गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को दबाव में रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारिसनगर इलेवन ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 11 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।


मो. अमीनउला बने मैच के हीरो

शानदार प्रदर्शन के लिए मो. अमीनउला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने चार ओवर की घातक गेंदबाजी में तीन विकेट झटके, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा। साथ ही बल्लेबाजी में नाबाद 6 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।


बहुभाषी कमेंट्री ने बढ़ाया रोमांच

मैदान में सतीश आनंद एवं मुन्ना द्वारा हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली में की जा रही रोचक कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। अंपायर की भूमिका मदन कुमार और गुंजन सिंह ने निभाई।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संतोष कुमार बबली, गुंजन सिंह, मंजयलाल, विभाष कुमार, रवीश कुमार, गोपाल किशन सिंह और मनीष कुमार आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, ताकि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

डिग्री कॉलेज मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों के जोश ने यह साबित कर दिया कि शिवाजीनगर में क्रिकेट के प्रति युवाओं का उत्साह चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *