S News85

मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला व शॉल से सम्मानित हुए हरि ओम शरण

मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला व शॉल से सम्मानित हुए हरि ओम शरण

Share

शिवाजीनगर प्रखंड में सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली संस्था डॉक्टर कलाम फॉर रूरल डेवलपमेंट के तत्वावधान में पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवाजीनगर के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वर्तमान पूर्णिया सदर के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट हरि ओम शरण को मिथिला की पारंपरिक रीति के अनुसार पाग, माला एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला व शॉल से सम्मानित हुए हरि ओम शरण

कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने पाग एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। शिक्षक राजन कुमार ने हिमांशु कुमार को भी सम्मानित किया।

छात्रों से संवाद, ऑनलाइन मार्गदर्शन का आश्वासन

समारोह में संस्था के पूर्व छात्र-छात्राएं, जो वर्तमान में विभिन्न सरकारी एवं निजी सेवाओं में कार्यरत हैं, अपने पूर्व शिक्षक हरि ओम शरण से आशीर्वाद लेने पहुंचे। वर्तमान छात्र-छात्राओं ने भी उनसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

हरि ओम शरण ने छात्रों को बेहतर तैयारी, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय-समय पर ऑनलाइन कक्षाएं लेने का भी आश्वासन दिया। यह घोषणा सुनते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रखंड मुख्यालय में कर्मचारियों से मुलाकात

अपने निजी कार्यक्रम के तहत शिवाजीनगर पहुंचे हरि ओम शरण नए प्रखंड मुख्यालय भवन में भी गए, जहां वर्तमान बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने उन्हें कर्मचारियों से रूबरू कराया। इसके उपरांत वे परसा, रन्ना, सरहिला एवं खानपुर प्रखंड के लिए रवाना हो गए।

मौके पर अरविंद कुमार सिंह (प्रमुख), डॉ. गोविंद कुमार, उमेश राय (मुखिया), नटवर राय, शंकर मंडल, राहुल कुमार, शांति भूषण, अशोक कुमार, विकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, मनीष कुमार एवं कविता कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में पूर्व बीडीओ हरि ओम शरण ने डुमरा मोहन के मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी संतोष कुमार सिंह को लाइब्रेरी के विकास में पंचायत स्तर से सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। संस्था की ओर से आग्रह किया गया कि वे भविष्य में भी समय-समय पर मार्गदर्शन देने के लिए शिवाजीनगर आते रहें।

Exit mobile version