शिवाजीनगर स्थित डॉ. कलाम फाउंडेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट सह पब्लिक लाइब्रेरी में सांसद सांभवी चौधरी का आगमन हुआ, जहां संस्था परिवार के सदस्य एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने उन्हें पारंपरिक पाग, माला एवं चादर देकर सम्मानित किया। वहीं डुमरा मोहन मुखिया प्रतिनिधि समाज सेवी संतोष कुमार सिंह शिवाजीनगर के कर्मवीर नामक पुस्तक सप्रेम सम्मानित किया।

सांसद महोदया ने लाइब्रेरी का अवलोकन किया और संस्था द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने लाइब्रेरी के विकास हेतु ऊपरी मंजिल पर भवन निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर शिवाजीनगर के सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह , राम पुकार सिंह,नवीन कुमार , राजनारायण , सुरेश कुमार सिंह,राजन कुमार, अशोक कुमार, मिथलेश कुमार सिंह, अरविन्द कुमार,बिपिन कुमार, संतोष कुमार, सरोज कुमार, संतोष कुमार बबली,राहुल कुमार, कौशलेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बलवीर कुमार, मणिशंकर कुमार, हीरा लाल शाह,सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था की ओर से सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया। शिवाजी नगर दौरे पर स्थानीय शासन शांभवी चौधरी में सबसे पहले सबसे पहले माधव झा के घर पर गए उसके बाद उदयनाचार्ज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर उन्हें स्थानीय मुखिया संजीव कुमार पासवान एवं समिति सदस्य के द्वारा शाल माला पाग पहनाकर सम्मानित किया गया , उन्होंने कहा की प्रधानाचार्य की धरती को पर्यटन स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त करवाने के लिए में हर संभव कोशिश करूंगी स्थानीय नागरिक अजीत जाने का किया आप लोग का नारा है काटोगे तो बाटोगे लेकिन यूजीसी लागू होगा तो हम लोग आपको वोट नहीं देंगे शिवाजी नगर पब्लिक लाइब्रेरी होते हुए बोरज गांव पहुंचे जहां कुछ दिन पहले सुदर्शन झा के तीनों पुत्र एक-एक करके करेंह नदी में डूब गए थे उन्हीं परिवारों को शांतना देने पहुंचे वहां से बहेड़ी प्रखंड एवं हायाघाट के लिए प्रस्थान कर गई