Site icon S News85

शिवाजीनगर में खरीफ कर्मशाला-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

Share
FacebookInstagramWhatsappTwitter

प्रखंड परिसर में आत्मा समस्तीपुर द्वारा किसानों को लाभकारी योजनाओं से अवगत कराने के लिए खरीफ कर्मशाला -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप परियोजना निदेशक, आत्मा, समस्तीपुर द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री उमेश बैठा ने किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र लादा के कृषि वैज्ञानिक, जिला स्तर पर प्रतिनियुक्त कृषि विशेषज्ञ, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, आत्मा एवं विभाग के अन्य प्रसार कर्मी उपस्थित थे।

जहां किसानों को उनके फायदे के लिए , फसल सुरक्षा, फसल उत्पादन, कीट प्रबंधन, सॉइल हेल्थ कार्ड, जैविक खेती, जलवायु अनुकूल समय से बुआई, फसलों के प्रभेदों के चयन, खेतों में नई तकनीकों का प्रयोग इत्यादि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं, प्रशिक्षण,परिभ्रमण इत्यादि की भी जानकारी दी गई मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश बैठा प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह पंचायती राज पदाधिकारी राजू कुमार परियोजना डायरेक्टर गंगेश कुमार किसान सम्मान बाय दीपक कुमार मणिकांत चौधरी पुष्पेश कुमार कैलाश साहनी पुरुषोत्तम कुमार मुकेश कुमार रमाकांत रमन संजय कुमार सिंह विशंभर नाथ प्रसाद अरविंद कुमार एवं अन्य उपस्थित किसान भाइयों ने भी बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आए वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए उसका निदान पाया।

किसानों के बीच इस तरह के कार्यक्रम की पहल को प्रखंड से आये किसानों द्वारा काफी सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान कई पंचायतों के प्रगतिशील किसान, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी कृषि समन्वयक, एवं सभी किसान सलाहकार मौजूद थे।

Exit mobile version