S News85

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश: 27 लोग अस्पताल में भर्ती, 62 लोग थे सवार

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश: 27 लोग अस्पताल में भर्ती, 62 लोग थे सवार

Share

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश: कजाकिस्तान के अकताऊ शहर के पास एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 27 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह विमान अज़रबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रोज़्नी शहर जा रहा था। ग्रोज़्नी में कोहरे के कारण विमान का मार्ग बदल दिया गया था। कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि विमान में कुल 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। दुर्घटना के बाद 27 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह विमान अकताऊ शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अज़रबैजान एयरलाइंस का बयान

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश: 27 लोग अस्पताल में भर्ती, 62 लोग थे सवार

क्रैश हुआ विमान अज़रबैजान एयरलाइंस का ‘एम्ब्रेयर 190’ मॉडल था। फ्लाइट नंबर J2-8243 बाकू से उड़ान भरकर ग्रोज़्नी में लैंड करने वाली थी। लेकिन खराब मौसम के कारण इसे अकताऊ में उतारने की कोशिश की गई। यह शहर तेल और गैस उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

हादसे का मंजर

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश: दुर्घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि विमान ज़मीन से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गया। मौके पर काला धुआं उठता देखा गया। एक तस्वीर में विमान दो टुकड़ों में बंटा नजर आया, जबकि आसपास एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

जांच शुरू

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश: रूस और अज़रबैजान दोनों ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी खराबी समेत सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने भी इस घटना के बाद अपना रूस दौरा रद्द कर दिया है।

नैरो बॉडी विमान था

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश: दुर्घटनाग्रस्त विमान एक नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट था, जिसे ब्राजील की एम्ब्रेयर कंपनी ने बनाया था। ऐसे विमानों का उपयोग कम दूरी की उड़ानों के लिए किया जाता है। इस विमान की चौड़ाई लगभग 13 फीट थी।यह हादसा कजाकिस्तान और अज़रबैजान दोनों देशों के लिए बड़ा झटका है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Exit mobile version