प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Share
  • प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
  • प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।राजद प्रदेश कार्यालय पटना के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर, सरकार के द्वारा गरीबों को शोषण कर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष धुरन यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सर दर्द बन गया है। स्मार्ट मीटर के द्वारा सरकार आम जनता को गलत बिल देकर लूटने का काम कर रही है। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से धरना में शामिल होने का आग्रह किया, ताकि सरकार पर दबाव पड़ सके और पुराने मीटर की व्यवस्था को बहाल किया जा सके। मौके पर संतोष कुमार सिंह, हीअखिलेश कुमार मंडल, विनोद मंडल, सीताराम यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह,राजेश्वर मंडल, सुशील कुमार, राजन कुमार, योगेंद्र पासवान, गंगा पासवान, शत्रुघन यादव, जयप्रकाश यादव, ललन कुमार , मंटू कुमार, पवन यादव, अवधेश कुमार सिंह,रामसेवक मंडल सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment