साधु झा शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस के सचिव नियुक्त, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
शिवाजीनगर – शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने करियन गांव निवासी महेंद्र झा के पुत्र साधु झा को प्रखंड सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि साधु झा की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “साधु झा ने पार्टी के प्रति समर्पण दिखाया है। हमें विश्वास है कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और प्रखंड स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।”
इस मौके पर गंगासागर चौधरी, अशोक चौधरी, अनिल पासवान, नीतीश चौधरी, प्रमोद कुमार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने साधु झा को उनके नए पद पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
साधु झा ने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को और मजबूत बनाएंगे।