S News85

समस्तीपुर: शिवाजीनगर से ‘संगठन सृजन साथी’ कार्यक्रम की शुरुआत, कांग्रेस ने डिजिटल जुड़ाव पर दिया जोर

समस्तीपुर: शिवाजीनगर से ‘संगठन सृजन साथी’ कार्यक्रम की शुरुआत, कांग्रेस ने डिजिटल जुड़ाव पर दिया जोर

Share

शिवाजीनगर (समस्तीपुर): समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड स्थित बंदा से कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन सृजन साथी’ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। जिले में इस अभियान की शुरुआत शिवाजीनगर से होने के कारण कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्तीपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सिद्धार्थ क्षत्रिय एवं संगठन सृजन प्रभारी अरविंद चौधरी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

समस्तीपुर: शिवाजीनगर से ‘संगठन सृजन साथी’ कार्यक्रम की शुरुआत, कांग्रेस ने डिजिटल जुड़ाव पर दिया जोर

बैठक के दौरान खासतौर पर मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक साथियों को जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म संगठन विस्तार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है, इसलिए इसका अधिकतम उपयोग करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें महासचिव बाबू साहेब कुमार, युवा नेता शिवम चौधरी, मोहम्मद सज्जाद, उदय कांत चौधरी, रमन जी राय, मनोज कुमार, राजीव कुमार तथा शिवाजीनगर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह शामिल थे।

नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

Exit mobile version