S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

EducationSamastipur

जिला स्तरीय गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में शिवाजीनगर के छात्र अमन कुमार को द्वितीय स्थान, मेडल व मोमेंटो से किया गया सम्मानित

Share

डायट, पूसा, समस्तीपुर में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी मेला–2026 में शिवाजीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा के छात्र अमन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

गणित विषय के अंतर्गत प्रस्तुत मॉडल/प्रदर्शनी के लिए अमन कुमार को यह उपलब्धि हासिल हुई। कार्यक्रम में छात्र को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि छात्र की मेहनत, नवाचार और शैक्षिक गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलता है।

इस अवसर पर पूर्व समन्वयक विकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार पासवान, रामनाथ पंडित, देवानंद कामत, पारस नाथ महाराज, राजकुमार राय, प्रमोद पासवान, विनोद कुमार झा, बिहारी दास, मेहरोज आलम, शिव कुमार, मृत्युंजय कुमार राय, संतोष कुमार, मोहम्मद अब्दुल्लाह सहित कई शिक्षकों ने अमन कुमार को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षकों ने कहा कि अमन कुमार की इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में शिवाजीनगर प्रखंड के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *