पिपरासी में तेंदुए का सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों को राहत
पिपरासी थाना क्षेत्र के सरेह और दियारा इलाकों में चहल-कदमी कर रहे तेंदुए को वन विभाग ने मंगलवार देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए को वाल्मीकिनगर भेजा गया है, जहाँ जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, इस तेंदुए ने दो दिनों में दो बकरियों का शिकार कर लिया था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे में बकरी को चारा बनाकर रखा। जैसे ही तेंदुआ बकरी का शिकार करने पिंजरे में घुसा, उसे तुरंत सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।
वन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वन विभाग की टीम ने सतर्कता और कुशलता से इस चुनौती को पूरा किया। तेंदुए के रेस्क्यू के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
वन विभाग ने बताया कि तेंदुए को जल्द ही उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा ताकि वह सुरक्षित तरीके से अपनी जिंदगी व्यतीत कर सके।
read more :- सृजना सुबेदी और विवेक पंगेनी की दिल तोड़ने वाली प्रेम कहानी: एक ऐसी कहानी जिसने लाखों लोगों को रुला दिया
Pingback: कई राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली, आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल