Site icon S News85

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद चौधरी का आकस्मिक निधन से प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Snews85
Share

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीनिया निवासी कांग्रेस वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद चौधरी का निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे, उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। निधन की खबर सुनकर जिला एवं प्रखंड कांग्रेसियों में मातम छा गया। प्रखंड अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी ने बताया कि शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए शुरू से ही कांग्रेस में एक्टिव रहे, वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे, प्रखंड कांग्रेसी दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है, कांग्रेस नेता अजीत कुमार सिंह, सूरज पासवान ,कन्हैया चौधरी ,जितेंद्र महतो ,श्याम बाबू यादव ,पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार, लालबाबू झा, विनोद झा, वीरेंद्र झा, बबलू चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी ,ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Exit mobile version