Site icon S News85

शिक्षक टुनटुन मल्लिक का इलाज के दौरान निधन, शिवाजीनगर के शिक्षकों में शोक की लहर

शिक्षक टुनटुन मल्लिक का इलाज के दौरान निधन, शिवाजीनगर के शिक्षकों में शोक की लहर

शिक्षक टुनटुन मल्लिक का इलाज के दौरान निधन, शिवाजीनगर के शिक्षकों में शोक की लहर

Share

समस्तीपुर/शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंदा कॉलनी में कार्यरत शिक्षक टुनटुन मल्लिक का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, प्रधानाध्यापक रामनाथ पंडित, अजीत कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

शिक्षक टुनटुन मल्लिक के निधन की जानकारी मिलने पर उनके सहकर्मी, सगे-संबंधी और परिचित उनके घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2003 में शिक्षा मित्र के रूप में हुई थी नियुक्ति

जानकारी के अनुसार, टुनटुन मल्लिक का नियोजन वर्ष 2003 में शिक्षा मित्र के पद पर हुआ था। उनका नियोजन ग्राम पंचायत राज घिवाही नियोजन इकाई के तहत अनुसूचित जाति (एससी) कोटि में किया गया था। बाद में वे शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

सहकर्मी शिक्षकों ने कहा कि टुनटुन मल्लिक अपने कार्य के प्रति समर्पित और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार ने एक कर्मठ शिक्षक को खो दिया है। शिक्षकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Exit mobile version