S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

SamastipurSports

ठाठोपुर इलेवन व दरभंगा इलेवन की शानदार जीत, आशीष और गुलशन बने मैच के हीरो

Share

शिवाजीनगर/समस्तीपुर। प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज मैदान परिसर में आयोजित राम लखन सिंह सह गजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा। दूसरे और तीसरे लीग मैच में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात और गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ ने मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।

ठाठोपुर इलेवन ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

ठाठोपुर इलेवन व दरभंगा इलेवन की शानदार जीत, आशीष और गुलशन बने मैच के हीरो

लीग के दूसरे मुकाबले में बाघोपुर इलेवन और ठाठोपुर इलेवन आमने-सामने थे। टॉस जीतकर ठाठोपुर इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 16 ओवर के निर्धारित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बाघोपुर इलेवन ने 7 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। टीम की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से बड़ा स्कोर खड़ा नहीं हो सका।

109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाठोपुर इलेवन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम ने महज 13.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।
आशीष कुमार ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और गेंदबाजी में 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


दरभंगा इलेवन की एकतरफा जीत, 98 रनों से हराया समस्तीपुर

तीसरे लीग मुकाबले में समस्तीपुर इलेवन और दरभंगा इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर दरभंगा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट पर 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ठाठोपुर इलेवन व दरभंगा इलेवन की शानदार जीत, आशीष और गुलशन बने मैच के हीरो

टीम की ओर से गुलशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की झड़ी लगी रही, जिससे दर्शक झूम उठे।

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर इलेवन की टीम दबाव में बिखर गई। पूरी टीम 91 रनों पर सिमट गई और दरभंगा इलेवन ने 98 रनों से प्रभावशाली जीत दर्ज की।
गुलशन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Read More :- शिवाजीनगर में राम लखन सिंह सह गजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़


कमेंट्री और आयोजन ने बढ़ाया रोमांच

मैदान में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी रही। मैच की कमेंट्री सतीश आनंद और मुन्ना द्वारा हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली भाषा में की जा रही है, जिससे खेल का रोमांच और भी बढ़ गया है।
अंपायरिंग की जिम्मेदारी मदन कुमार और गुंजन सिंह निभा रहे हैं।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संतोष कुमार बबली, गुंजन सिंह, मंजय लाल, विभाग कुमार, रवीश कुमार, गोपाल किशन और मनीष कुमार सहित अन्य खेल प्रेमियों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *