S News85

अवैध संबंधों का दुष्परिणाम: आम के पेड़ से 17 वर्षीय युवक का शव लटका मिला

अवैध संबंधों का दुष्परिणाम: आम के पेड़ से 17 वर्षीय युवक का शव लटका मिला

Share

शिवाजीनगर प्रखंड के सरहिला गांव में शुक्रवार सुबह चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां आम के पेड़ से 17 वर्षीय युवक का शव प्लास्टिक रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव के वार्ड-5 निवासी राम उदगार मुखिया के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने सीधे तौर पर ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नीतीश की चचेरी भाभी के साथ अवैध संबंधों को लेकर पहले भी गांव में पंचायत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी परिवार फरार हो गया है।

अवैध संबंधों का दुष्परिणाम: आम के पेड़ से 17 वर्षीय युवक का शव लटका मिला

घटनाक्रम:

मृतक के पिता राम उदगार ने बताया, “हम सोनीपत में रहते थे। तीन महीने पहले भतीजी की शादी में गांव आए थे। पड़ोसी परिवार की महिला (जो भाभी लगती थी) से नीतीश की बातचीत को लेकर तनाव था। इसीलिए मैं उसे सोनीपत ले गया था।”

पुलिस की कार्रवाई:
शिवाजीनगर थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि शव को उतारकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या या आत्महत्या का निर्णय रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप दिया गया। नीतीश हाल ही में दूसरे प्रदेश से मजदूरी करके लौटा था और परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

मौके पर मृतक की मां लालिया देवी का बार-बार बेहोश होना और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल होने की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Exit mobile version