विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहतकिसानों के बीच कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।
भारत सरकार और बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त कार्यक्रम के अनुसार लगभग 1.5 करोड़ वैज्ञानिकों के साथ किसानों के साथ सीधा संवाद किया जाना है, जिसमें 700 जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दलों की भागीदारी नई तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों के फीडबैक एवं नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन का कार्य किया जाना है।

इसी अभियान के तहत शिवाजीनगर प्रखंड के अंतर्गत जाखड़ धर्मपुर, करियन एवं डुमरामोहन पंचायतों में यह कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला से आए उप परियोजना निदेशक आत्मा समस्तीपुर,आत्मा सह कार्यक्रम के नोडल गंगेशचौधरी के द्वारा किसानों के बीच कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र लादा से आए वैज्ञानिक एमिटी के द्वारा किसानों को बीज उपचार के लाभ, वैज्ञानिक पद्धति से पपीते की खेती एवं खेत में कीटनाशक के प्रयोग इत्यादि के बारे में बताया गया। साथ ही नवनियुक्त प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी रक्षित मनु के द्वारा उर्वरक का उपयोग मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार से करने का सलाह दिया।


साथ ही डाक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से आए प्रशिक्षक डॉक्टर सुधीर पासवान एवं डॉक्टर राज कुमार मंडल के द्वारा डी एस आर विधि एवं श्री विधि से धान लगाने के फायदे इत्यादि के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में कृषि समन्वयक मणिकांत चौधरी,पुरुषोत्तम कुमार, दीपक कुमार,पुष्पेश शुभ्रांशु सहायक तकनीकी प्रबंधक अमरदीप शर्मा किसान सलाहकार विशंभर नाथ,संजय कुमार सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।