S News85

शिवाजीनगर में मटकी फोड़ कार्यक्रम, युवा फिजिकल अकादमी ने जीता खिताब

शिवाजीनगर में मटकी फोड़ कार्यक्रम, युवा फिजिकल अकादमी ने जीता खिताब

Share

समस्तीपुर/शिवाजीनगर। प्रखंड क्षेत्र के कामेश्वर नगर हेलीपैड प्रांगण में श्री-श्री 108 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजनोत्सव नवयुवक संघ समिति, कामेश्वर नगर के नेतृत्व में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन ग्राम पंचायत राज घिवाही के मुखिया दुखा मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें युवा फिजिकल अकादमी देवकुली धाम, बिरौल (दरभंगा) और एससीसी टीम संघा ने हिस्सा लिया।

शिवाजीनगर में मटकी फोड़ कार्यक्रम, युवा फिजिकल अकादमी ने जीता खिताब

प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए जमकर जोर आजमाइश की। रोमांचक मुकाबले में युवा फिजिकल अकादमी देवकुली धाम, बिरौल की टीम ने मटकी फोड़ने में सफलता हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एससीसी टीम संघा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजन समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम की सफलता पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर मुखिया दुखा मुखिया, अमित यादव, धातु पासवान, अरविंद कुमार, बबलू जी, गणेश पासवान, शिव शंकर कुमार, अजीत कुमार सिंह, श्याम शंकर पासवान, राजा कुमार मंडल, विनोद मंडल, विवेक पोद्दार, सुजीत शर्मा, राजा शर्मा, बजरंगी मंगल, संतोष मंडल, गोविंद मंडल, विक्रम ठाकुर, सरोज पासवान, गोविंद पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। युवाओं ने पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लेकर जन्माष्टमी उत्सव की खुशियों को और बढ़ा दिया।

Exit mobile version