S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह, कई कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

Share

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित कर्मियों को अंगवस्त्र, पाग, चादर, माला, डायरी, पेन एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आलोक कुमार सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह, बीसीओ शिव दर्शन पासवान, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, मुखिया रामचंद्र सिंह, संजीव पासवान, विनोद पासवान, दुखा मुखिया, अशर्फी सहनी, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, महेश शाह सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड बड़ा बाबू जितेंद्र कुमार झा ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक उमेश प्रसाद राय के द्वारा किया गया।

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह, कई कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

समारोह में रहटौली पंचायत के पंचायत सचिव चंद्रशेखर भगत के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं बल्लीपुर पंचायत सचिव अशोक कुमार सिंह, आईटी सहायक विपिन कुमार तथा प्रखंड बड़ा बाबू संजय कुमार के स्थानांतरण पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इसके अतिरिक्त तकनीकी सहायक जेई मजहर आलम एवं तकनीकी सहायक जेई जितेंद्र कुमार को पदोन्नति के साथ स्थानांतरण होने पर सम्मानित किया गया। वहीं डुमरा मोहन पंचायत के कार्यपालक सहायक रूपेश कुमार को भी पदोन्नति एवं स्थानांतरण के अवसर पर सम्मान प्रदान किया गया।

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह, कई कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

अपने संबोधन में बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन कर्मियों द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह, कई कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

वक्ताओं ने कहा कि इन कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जो आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

कार्यक्रम में तकनीकी सहायक जेई दीप सागर, विकास कुमार, शतीश कुमार, जितेंद्र झा, ध्रुव कुमार, विकाश कुमार, पंचायत सचिव रवि रंजन कुमार, मिथिलेश कुमार, सौरव सावंत, संजय कुमार, राजेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार राय, जितेंद्र कुमार, महेंद्र पासवान, समाजसेवी लाट बाबू, प्रधान शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षक पारस नाथ महराज, राजन कुमार, प्रभात रंजन, आफताब आलम, राहुल कुमार, सुशील कुमार सिंह, दीपक कुमार, पुष्पेश कुमार, रामा कांत राय, हरि नंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *