S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

महादलित टोल में बच्चों के बीच मनाया गया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का जन्मदिन

Share

शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बेलहर महादलित टोल में शनिवार को कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का जन्मदिन बच्चों के बीच सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महादलित टोले के बच्चों के बीच कॉपी, कलम और ट्रॉफी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण कर जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद बच्चों का सहयोग करना समाज के प्रति एक सकारात्मक पहल है।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने राजेश राम के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *