S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharCrimeSamastipur

नरसिंहा में स्वीट कॉर्नर दुकान से 22 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Share

शिवाजीनगर (समस्तीपुर)। प्रखंड क्षेत्र में चोरी की एक और घटना सामने आई है। डुमरा मोहन पंचायत के नरसिंहा चौक स्थित सोनू मोनू स्वीट कॉर्नर में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने गल्ला तोड़कर लगभग 22 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। घटना की सूचना मिलते ही शिवाजीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


सुबह दुकान खोलने पर हुआ चोरी का खुलासा

पीड़ित दुकानदार डोमी साह, जो भटौरा पंचायत के अखतवारा गांव निवासी हैं, ने बताया कि वे रविवार की शाम करीब 7:30 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह लगभग 7 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। दुकान का गल्ला टूटा हुआ था और उसमें रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

  • नरसिंहा में स्वीट कॉर्नर दुकान से 22 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दुकानदार के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।


पुलिस ने शुरू की छानबीन, CCTV फुटेज खंगाली जा रही

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम नरसिंहा चौक पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

इस संबंध में दुकानदार द्वारा शिवाजीनगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।

अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने रात में गश्ती बढ़ाने और चौक-चौराहों पर निगरानी सख्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *