S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharSamastipur

शिवाजीनगर में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर कन्वेंशन मीटिंग आयोजित

Share

शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर एक कन्वेंशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आलोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

6 मार्च से 20 मार्च तक मनाया जाएगा परिवार नियोजन पखवाड़ा

बैठक में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में 6 मार्च से 20 मार्च तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को छोटे परिवार के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को परिवार नियोजन कार्यक्रम से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि छोटे परिवार से न केवल परिवार का बेहतर पालन-पोषण संभव है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जाएगी तथा इच्छुक लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्ला, जीविका बीपीएम कुमारी, यूनिसेफ से डीसीएम विक्रम कुमार चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *