शिवाजीनगर के छात्रों ने इंटर परीक्षा में लहराया परचम, कई विद्यार्थियों ने 400+ अंक हासिल किए
शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इन विद्यालयों के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
- माध्यमिक विद्यालय धरमपुर
- प्लस टू गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय बल्लीपुर
- प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर
- माध्यमिक विद्यालय दसौत
- माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर
- माध्यमिक विद्यालय करीयन
- माध्यमिक विद्यालय रहटौली
टॉप स्कोर करने वाले छात्र-छात्राएं
- अभिलाषा कुमारी – 436 अंक
- दिलखुश कुमार – 431 अंक
- राहुल कुमार चौधरी – 428 अंक
- शिवम कुमार – 427 अंक
- राजा बाबू – 420 अंक
- सना खातुन – 410 अंक
- प्रिंस कुमार – 407 अंक
- अंकित कुमार – 406 अंक
- अमनजीत चौधरी – 405 अंक
- अजीत कुमार पासवान – 405 अंक
प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों छात्र-छात्रा ने माता-पिता शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यालय कोचिंग संस्थान का नाम बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा के सफलताओं पर माता-पिता एवं परजनों में खुशी की लार है। एक दूसरे को मिठाई व लड्डू खिलाकर खुशी बांट रहे हैं। बीईओ रामजन्म सिंह, प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, भवन निर्माण उप सचिव ललित कुमार सिंह, hm सत्य नारायण आर्य, राज नारायण सर, रविंद्र कुमार,टीपू कुमार चौधरी, पूर्व प्राचार्य कुंडेश्वर सिंह, अनिल कुमार, मदन कुमार, प्रमोद सिंह आदि ने बधाई दी है।
