S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Education

शिवाजीनगर में बीपीएससी अध्यापक संघ की प्रखंड इकाई का गठन, राजन कुमार बने अध्यक्ष

Share

शिवाजीनगर, समस्तीपुर। बीपीएससी अध्यापक संघ, जिला इकाई समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को मॉडल हाई स्कूल, शिवाजीनगर के प्रांगण में बीपीएससी अध्यापक संघ की शिवाजीनगर प्रखंड इकाई गठन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में बीपीएससी विद्यालय अध्यापक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ के जिला अध्यक्ष अभिलाष कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार एवं जिला सचिव पंकज कुमार के सम्मान के साथ हुई। तीनों पदाधिकारियों को पाग, माला एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

बीपीएससी अध्यापक संघ की शिवाजीनगर प्रखंड इकाई का हुआ गठन

शिवाजीनगर में बीपीएससी अध्यापक संघ की प्रखंड इकाई का गठन, राजन कुमार बने अध्यक्ष

इसके बाद उपस्थित विद्यालय अध्यापकों की सर्वसम्मति से राजन कुमार को शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं विपिन कुमार पटेल को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित शिक्षकों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और शिक्षक हितों एवं अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

राजन कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष, विपिन कुमार पटेल को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिलाष कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एकजुट कर उनके हितों एवं अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नवगठित प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन शंकर सर ने किया, जबकि गणेश सर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यालय अध्यापकों एवं शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विजय कुमार, सौरभ कर्ण, अशोक कुमार, पंकज कुमार, चिरंजीव कुमार, रामकुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, नीरज कुमार, आरती कुमारी, प्रकाश कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *