पंजाब के लुधियाना में पिछले दिनों बिहार के समस्तीपुर के जिन सात लोगों को मृत्यु हुई थी उनके परिजनों से मिलने पहुंचे ,जमुई सांसद चिराग पासवान
प्रखंड के बंधार पंचायत अंतर्गत बाघोपुर वार्ड संख्या 9 में 7 लोगों की मौत पंजाब के लुधियाना में हो गई थी। तब से ही राजनेताओं का उनके परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद चिराग पासवान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का दिया। भरोसा चिराग पासवान ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों से कहा कि पंजाब सरकार और बिहार सरकार से बात कर परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा। और घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाया जाएगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह, राजकिशोर हजारी, विश्व बंधु राय, महेंद्र यादव, बीडीओ हरि ओम शरण , मुखिया चंदन देवी, सरपंच उषा देवी, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र कुमार चौधरी, उर्मिला सिन्हा, मिथिलेश सहनी, वार्ड सदस्य रंजीत सहनी, पंकज सहनी, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह ,अरुण कुमार ,अनिल कुमार, श्री पासवान ,गणेश सहनी, रजनीश कुमार, विनोद कुमार, अमरजीत कुमार राहुल कुमार ,आदि रहे मौजूद!
शिवाजी नगर समस्तीपुर न्यू सुरेश कुमार सिंह