S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

worldliness

युवा साहित्य अकादमी 2021 पुरस्कार से सम्मानित अमित

Share

 

युवा साहित्य अकादमी 2021 पुरस्कार से सम्मानित अमित

रोसड़ा थाना के करियन गाँव निवासी अमित मिश्र को साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार 2021 दिनांक 30 मार्च को चेन्नै के एस.आर.एम. विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। यह पुरस्कार अकादेमी के प्रेसिडेंट चन्द्रशेखर कंवार ने प्रदान किया। इसके अंतर्गत पचास हजार राशि और ताम्र प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अकादेमी द्वारा मैथिली सहित भारत के चौबीस भाषाओं में दिया जाता है। अकादेमी द्वारा बिहार से एक मात्र मैथिली को ही मान्यता दी गई है। समस्तीपुर जिले को पहली बार अकादेमी ने युवा पुरस्कार दिया है। यह पुरस्कार अमित के बाल कविता संग्रह ‘अंशु बनि पसरि जाएब’ के लिए दिया गया है। बताते चलें कि पिछले वर्ष तीस दिसंबर को दिल्ली में इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। अमित पेशे से मध्य विद्यालय करियन में शिक्षक हैं और मैथिली में लिखते हैं। इनकी अब तक चार किताबें प्रकाशित हो चुकी है। इन्होने बताया कि जब तक सांस चलती रहेगी मैथिली की सेवा करते रहेंगे। लेखन मनुष्य को अमरता प्रदान करती है। साहित्य ही इनकी पहचान है। इनके इस सम्मान से गाँव सहित जिलेभर के साहित्यकारों में खुशी व्याप्त है। गीतकार शिवकुमार झा टिल्लू डॉ बुद्धिनाथ मिश्र,, नवीन कुमार मिश्र, विजयव्रत कंठ, चांद मुसाफिर, डॉ प्रेमचंद मिश्र, ईश्वर करूण, रमाकांत राय रमा, प्रदीप पासवान, दिव्या चौहान, सुमित कुमार, अनिरुद्ध झा दिवाकर आदि ने बधाइयाँ दी हैं।

शिवाजी नगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *