भारतीय जनता पार्टी का 45वाँ स्थापना दिवस समस्तीपुर उत्तर में धूमधाम से मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 45वें स्थापना दिवस का जश्न बुधवार को समस्तीपुर जिला के उत्तरी मंडल अंतर्गत शिवाजी नगर मंडल के खरसाम गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विचारधारा पर ज़ोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी ने पार्टी के इतिहास को याद करते हुए कहा, “1977 में जनसंघ ने जयप्रकाश नारायण और आचार्य कृपलानी के आह्वान पर देश के संविधान और संस्कृति की रक्षा के लिए जनता पार्टी में विलय कर दिया। यहीं से पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी, लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण जनता पार्टी टूट गई। तब 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में मुंबई में भाजपा की स्थापना हुई।” उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा रचित संविधान के मूल्यों को बचाते हुए “अंत्योदय” और “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाना है।
“संगठन को मजबूत करना हमारा लक्ष्य”
मौजूदा मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करते हुए हर घर तक पहुंचना है। इसके लिए हम निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में जनता के बीच जुड़ने और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मौजूद रहे ये प्रमुख लोग
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुरेंद्र कुमार सुमन, नीलमणि पासवान, उपाध्यक्ष संजय पासवान, पिंटू कुमार रजक, उमेश मंडल, पवन कुमार मंडल, बैजू सिंह, मंडल मंत्री प्रभाकर कुमार, संजीव कुमार, चंदन पासवान, आकाश कुमार, अंशु कुमार, रामचंद्र सिंह, श्रीमती सोनावती देवी, उषा कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समापन
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पार्टी नेताों ने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर काम करते हुए अखंड भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
Read More :- शिवाजी नगर प्रखंड की पंचायत समिति बैठक: नल जल योजना से लेकर भ्रष्टाचार तक उठे गंभीर मुद्दे