पटना: बिहार के नए राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल भेजा गया है, जबकि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह हरी बाबू को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया है।
कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान?
आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 18 नवंबर 1951 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की।अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में की। 1972-73 में वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने और 1973-74 में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद, 1977 में महज 26 साल की उम्र में वह उत्तर प्रदेश के सियाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।
अन्य राज्यों में भी बदलाव
बिहार के अलावा ओडिशा और केरल के राज्यपाल भी बदले गए हैं। राजेंद्र आर्लेकर अब केरल के राज्यपाल होंगे, जबकि ओडिशा में हरी बाबू को नई जिम्मेदारी दी गई है।आरिफ मोहम्मद खान के राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे बिहार में एक सशक्त और सक्षम राज्यपाल के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
read more :- कई राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली, आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल