चुनाव आयोग के आँकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली में 27 वर्षों के बाद सरकार बनाने के करीब पहुँच गई है। BJP ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है और 44 सीटों पर बझ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 23 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस बार भी शून्य पर सिमट गई है।
प्रमुख बिंदु:
BJP की ऐतिहासिक वापसी:* पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के बाद पहली बार BJP दिल्ली में सत्ता में लौट सकती है।
कौन-कौन आगे?* नई दिल्ली सीट पर BJP के परवेश वर्मा, AAP के अरविंद केजरीवाल को 13 राउंड के बाद पछाड़ रहे हैं।
अतिशी ने बदला मैदान:* कालकाजी सीट पर AAP के नेता और मुख्यमंत्री अतिशी ने कई राउंड तक पिछड़ने के बाद BJP के रमेश बिधूड़ी को हराया।
सोशल मीडिया पर छाई BJP की जीत
इस चुनाव में BJP के पक्ष में मजबूत जनादेश देखने को मिला है। #दिल्लीचुनाव2025 और #BJPवापसी जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, AAP के समर्थक #KejriwalVsModi और #DelhiResults पर चर्चा कर रहे हैं।
Read more :– दिल्ली चुनाव परिणाम 2025: ‘शीशमहल’ के झूठ को तोड़ा, अमित शाह ने AAP पर कड़ा प्रहार