S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

रसोई घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

Share

शिवाजीनगर (स्थानीय संवाददाता): प्रखंड अंतर्गत रजौर रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग वार्ड 3 निवासी स्वर्गीय गंगो मंडल की पत्नी पवित्री देवी के रसोई घर में लगी, जहां उस समय खाना बनाने की तैयारी चल रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे रसोई घर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों के कारण घर में रखा अनाज, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।


ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बड़ी घटना

रसोई घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व बालू की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य कमरों या पड़ोसी घरों तक नहीं फैल सकी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि पीड़ित परिवार को हजारों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।


प्रशासन से मुआवजे की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और राहत सहायता देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर सरकारी सहायता मिलने से परिवार को राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *