S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Bihar

ओलावृष्टि से तबाह रबी फसल: किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Share

ओलावृष्टि से तबाह रबी फसल प्रखंड क्षेत्र में बीते शुक्रवार को आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

असामयिक मौसम की मार से गेहूं, मक्का समेत अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कटाई से ठीक पहले खेतों में खड़ी फसल गिरकर बर्बाद हो गई, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ओलावृष्टि से तबाह रबी फसल: किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

इस संबंध में भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने कृषि कार्यालय पहुंचकर बीएओ सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण रबी फसलों को व्यापक क्षति हुई है, जिससे किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है।उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर क्षति का सही आकलन किया जाए और किसानों को जल्द से जल्द अनुदान एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन फसल नष्ट होने से उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों ने भी सरकार से जल्द राहत देने की गुहार लगाई है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *