शिवाजीनगर के शिल्पिकार एवं निर्माता स्वर्गीय राम लखन सिंह के 38 वां पुण्यतिथि मनाया गया

Share
  • शिवाजीनगर के शिल्पिकार एवं निर्माता स्वर्गीय राम लखन सिंह के 38 वां पुण्यतिथि मनाया गया

प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के प्रांगण में स्वर्गीय राम लखन सिंह की 38 वां पुण्यतिथि सोमवार को उनके प्रतिमा पर उनके पुत्रवधू सह राजद नेत्री डॉ उर्मिला सिन्हा, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, , पूर्व मुखिया बुधन पासवान, दिलीप कुमार सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, डुमरा मोहन पंचायत के सरपंच भोली देवी, अखिलेश कुमार सिंह, राम विनोद सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामकरण सिंह समेत राजनीतिक से जुड़े लोगों ने उन्हें माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण के बाद सभा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राम लखन सिंह को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनकी कमी शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र में लोगों को हमेशा खलती रहेगी। पुष्पांजलि अर्पित को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों ने कहा कि स्वर्गीय राम लखन बाबू विकास पुरुष थे। सभी ने एक स्वर में राजद नेत्री डॉ उर्मिला सिंन्हा के पक्ष में टिकट मांगने की पुरजोर सिफारिश की। समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राम लखन बाबू का याद हमेशा आता है, क्योंकि उनका व्यक्तित्व ही एक अलग था। उन्होंने कहा कि आज भी स्वर्गीय राम लखन बाबू की चर्चा प्रखंड क्षेत्र में होता है। स्वर्गीय राम लखन बाबू स्वर्गीय मंत्री गजेंद्र प्रसाद सिंह के पिता थे। स्वर्गीय गजेंद्र प्रसाद सिंह राजद के काद्यावर नेता में से एक थे। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे कई विभाग के मंत्री भी रह चुके थे स्वर्गीय गजेंद्र प्रसाद सिंह को भी लोग याद करते रहते हैं। मौके पर डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार सिंह ,राम जपु यादव , इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रामनाथ सिंह, प्रोफेसर कुंडेश्वर प्रसाद सिंह, रामप्रसाद सिंह, राम प्रसाद रमन, डुमरा मोहन सरपंच भोली देवी,अखिलेश प्रसाद सिंह , सुशील कुमार सिंह, गणेश प्रसाद मंडल, शिवाकांत सिंह, राजेश्वर प्रसाद मंडल, रामप्रसाद मंडल, रामचंद्र मंडल , चंदन नारायण मंडल, प्रिंसिपल नूतन कुमारी, एवं प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं राज नारायण,राजेंद्र मंडल, संजीव कुमार सिंह , बम बम ठाकुर,अनिल कुमार सिंह ,रामकरण मंडल, विकास पोद्दार , गणेश मंडल,छोटे लाल यादवआदि मौजूद थे।

Leave a Comment