विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलेटर 11 वे दिन हड़ताल पर डटे रहे प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य ने किया संबोधित। स्वास्थ्य केंद्र शिवाजीनगर के प्रांगण में हड़ताली बैनर के साथ ग्यारहवे दिन अपने विभिन्न मांगो के लिए आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलेटर के द्वारा हड़ताल धरना प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्षता संगम कुमारी के अध्यक्षता में की गई।
उसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशि यादव , अजय कुमार जिला अध्यक्ष गोप गुट एव जिला अध्यक्ष दरभंगा उमेश प्रसाद साह उपस्थित होकर आशा कार्यकर्ता एवं आशा फेसिलेटर को हौसला को बुलंद करते हुए विश्वास दिलाएं की आप लोगो की मांग निश्चित रूप से सरकार को मानना होगा। उस धरना प्रदर्शन में उपस्थित कमल सिन्हा, शशिकला कुमारी , नीलम शर्मा , दीपमाला मेनका, प्रतिभा कुमारी , वीणा मंडल , जयमाला कुमारी ,अनिता कुमारी , शांति देवी ,राजकुमारी देवी , फूल कुमारी ,रूबी कुमारी, नीलम देवी, शीला कुमारी, इत्यादि सैकड़ों आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह