Site icon S News85

विधायक वीरेंद्र कुमार एवं जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान चलाया

Snews85

Snews85

Share
शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत घिवाही पंचायत के कामेश्वर नगर गांव में विधायक वीरेंद्र कुमार एवं जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान चलाया| इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को नौ साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत लोगों को जानकारी दिया गया|

विधायक – ने कहा कि केन्द्र सरकार के सफलता नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के द्वारा लगातार पूरे क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है| उन्होंने कहा कि सरकार के नौ साल बेमिसाल के उपरांत सभी लाभान्वित योजनाओं के बारे में डोर टू डोर पहुच कर लोगों के बीच जानकारी सांझा की जा रही है | भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के एक पत्र भी वितरण किया |

विधायक – ने कहा कि इन 9 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने जो कर दिया है | वही आजादी के बाद किसी भी सरकारों ने नहीं किया| भाजपा के शासन काल में गरीबों के लिए जन धन योजना, उज्जवला, , स्वच्छता, आवास, योजना सहित सैकड़ों कल्याणकारी योजना को लोगों तक घर-घर पहुंचाया गया है | विधायक ने कहा कि पूरे 70 साल में कांग्रेस ने जो काम नहीं कर सका वह भाजपा की सरकार ने विगत 9 साल में ही कर दिया है| मौके पर मंडल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम शंकर प्रसाद सिंह, विशंभर भारती, सतनारायण राय, कमलेश पंडित, दिनेश कुमार सिंह, मुखिया दुखा मुखिया, नीतू देवी, संतोष पोद्दार, साहितभाजपा के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद|

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Exit mobile version