S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Bihar

राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व मंत्री श्याम रजक को क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।

Share

प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व सांसद श्याम रजक को राजद कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन सह सम्मानित किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान देवपुर चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने श्याम रजक को मिथिला रीति रिवाज के अनुसार पाग, चादर, माला, पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री रजक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन अधिक से अधिक सांसद चुनाव जीतेंगे इस बार महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा ही बिहार मे सभी विभाग मे तरक्की की जा रही है। चहुंमखी  विकास हो रही है। उन्होंने कहा जनता अभी से ही मन बना रही है भाजपा सरकार की सुथरा साफ कर दिया जाएगा। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष घुरन यादव, कार्यकारिणी राजद अध्यक्ष राजाराम मंडल, राजीव कुमार, महेश यादव, राम बाबू यादव,  अर्जुन यादव,अखिलेश कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह सहित अन्य राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *