S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

PoliticsCrimeDigital

मनीष कश्यप को आज ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु ले जाया गया

Share

जाने माने युट्यूबर मनीष कश्यप को आज तमिलनाडु पुलिस के द्वारा तमिलनाडु ले जाया गया

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर पिटाई के फर्जी वीडियो बनाने के जुर्म में यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कुर्की जब्त होने के डर से खुद को 18 मार्च को पुलिस के हवाले कर दिया था। आपको बता दें कि मनीष गजब की मुश्किलें और बढ़ती बढ़ती दिख रही है। तमिलनाडु पुलिस को कोर्ट से मनीष कश्यप की ट्रांजिट रिमांड मिल गई। मनीष कश्यप को अब तमिलनाडु ले जाया जा रहा है।

ऐरपोर्ट पर मनीष कश्यप ने क्या बोला-

“मुझे भरोसा है कि बिहार आज नहीं तो कल जरूर बदलेगा। तमिलनाडु या बिहार पुलिस ने मेरे साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया है। मैंने कोई गलत वीडियो नहीं बनाया है। आप लोग जाकर देख सकते हैं। मैंने तमिलमाडु के बारे में या किसी के बारे में कुछ गलत नहीं बोला है। आप लोग बिहार के मजदूरों के लिए आवाज जरूर उठाइए। ये लड़ाई आप लोगों को भी लड़नी होगी। मुझ पर पॉलिटिकल आरोप लगाया जा रहा है बस। किसी भी हाल में बिहार के मजदूरों के लिए सबको जीतना है। तब हमारा बिहार बदलेगा, वरना दूसरे राज्य में हम जाकर धक्के खाते रहेंगे। बिहार की बर्बादी के लिए बिहार के नेता दोषी हैं। मुझे कानून और बिहार पुलिस पर भरोसा है। लेकिन बिहार के नेताओं पर भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *