S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

EducationSamastipur

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर का 78वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share

शिवाजीनगर, प्रखंड।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर का 78वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम और उल्लास के साथ विद्यालय के मैदान में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नूतन कुमारी, शिक्षक राज नारायण सिंह, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, डॉ. रामाकांत सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह, इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सह प्रोफेसर कुंडेश्वर प्रसाद सिंह और मणिकांत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय की ऐतिहासिक विरासत का सम्मान
समारोह में वक्ताओं ने विद्यालय की स्थापना और इसके गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना 2 जनवरी 1948 को जगत मंडल, राम लखन सिंह, जयवीर चौधरी, मौजे लाल मंडल, रघुवर मंडल, राम बहादुर मंडल, प्रयाग मंडल (पूर्व विधायक), रामस्वरूप मंडल सहित 11 कर्मवीरों के सहयोग से की गई थी। इसके पहले प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बगीश झा थे, जिन्होंने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

  • उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर का 78वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
  • उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर का 78वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
  • उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर का 78वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
  • उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर का 78वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। गॉड ऑफ ऑनर के साथ बिगुल और ड्रम बजाकर अभिभावकों का स्वागत किया गया। वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

read more :- IND vs AUS 5th Test: क्या रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट में आराम मिलेगा? बुमराह क्या कप्तानी की बागडोर संभालेंगे?

स्काउट-गाइड का मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्काउट एवं गाइड मार्च पास्ट का संचालन संजीत, अमित, रूपेश, हिमांशु प्रभात और कुणाल ने किया। मंच संचालन शिक्षक राज नारायण सिंह द्वारा किया गया। छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

उत्सव में शामिल प्रमुख लोग
समारोह में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर कुमकुम कुमारी, रामशरण मंडल और कई अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विद्यालय का यह स्थापना दिवस समारोह उसकी समृद्ध परंपरा और छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को समर्पित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *