S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharPoliticsSamastipur

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कचरा प्रबंधन को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू

Share

प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के वार्ड 9 में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत वार्ड 9 में मुखिया विभा देवी एवं प्रखंड जे ई जितेंद्र कुमार पी आर एस अरविंद कुमार दास पंचायत सेवक प्रमोद कुमार राय ने संयुक्त रूप से कचरा प्रबंधन के रखाव हेतु भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया |

मुखिया ने बताया की एक वार्ड में प्रति परिवार दो डस्टबिन का वितरण किया गया है| ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु डबल्यूटीओ का निर्माण हेतु भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया |

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कचरा प्रबंधन को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू

जिसमें बुधवार को शंकरपुर पंचायत के वार्ड 9 में भूमि पूजन किया गया|

स्वच्छता को लेकर कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए एक जगह कचरा इकट्ठा कर गैस उत्पादन, जैविक खाद्य सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं का निर्माण होगा | बीडीओ हरि ओम शरण ने कहा की सरकार ने सबसे पहले सफाई हेतु शौचालय निर्माण कराया है| जिसमें आम जगह पर गंदगी ना फैले इसके साथ-साथ कचरा प्रबंधन का कार्य प्रगति पर है | कचरा प्रबंधन से अनेक फायदे हैं हर जगह कूड़ा फैलने से बचाना है | इसके लिए सरकार के तरफ से प्रत्येक परिवार में कचरा प्रबंधन के लिए मुक्त डस्टबिन वितरण किया जा रहा है| वार्ड के ही दो दो सस्वछताग्रहीयो को रखने का प्रावधान है | जिससे गांव में ही रोजगार मिल रहा है | मौके पर प्रखंड जेई जितेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी विजय कुमार गुप्ता, सरपंच गोपाल पासवान, उप सरपंच धर्मेंद्र पासवान, नागौ मंडल, फूल कांत यादव, अरविंद कुमार दास, वार्ड सदस्य ललित शाह समेत अन्य मौजूद थे|

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *