S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

EnviromentSamastipur

गणेश चतुर्थी : बड़े धूमधाम से मनाई गई गणेश पूजा, पंडालो में प्रतिमा स्थापित

Share

गणेश चतुर्थी : प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के शिवरामा डीह पर गाजे बाजे के साथ कल शोभा यात्रा भी निकल गया | सिद्धि विनायक भगवान गणेश की पूजा अर्चना पूरे प्रखंड में धूमधाम से की गई ।

गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रखंड के बल्लीपुर, शिवरामा डीह, कई स्थानों पर पंडालों में भगवान गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया| गणपति का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी | बाजार और घरों में भी चहल-पहल बनी रही |

मंदिरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा पाठ पूरे विधि विधान के साथ की गई | प्रखंड के शिवरामा डीह पर विगत कई वर्षों से भगवान श्री गणेश का पूजा होते आ रहे हैं | मुख्य जजमान अरविंद कुमार ने बताया कि गणेश पूजा विगत कई वर्षों से होता आ रहा है| भगवान गणेश की पूजा में सवा कुंटल का लड्डू बनता है और श्री गणेश जी को भोग लगता है| बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों मैं पहुंच कर उनका दर्शन कर पूजा की | पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान गणेश की पूजा अर्चना से प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय में बना रहा है | गणेश महोत्सव को लेकर लोगों के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है| मनोरंजन के लिए मेला का भी आयोजन किया गया है | भागवत कथा आचार्य संतोष कुमार झा के द्वारा किया जाएगा|साथ ही मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस,नाव वाला झूला, स्थानीय लोक नृत्य कला जिसे बोलचाल की भाषा में नाच कहते हैं, श्रीमद् भागवत कथा शाम के 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक एवं नाच का समय 11:00 बजे से लेकर प्रातः 5:00 बजे तक,संजय कुमार, रंजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार ,ताराकांत शर्मा, रामोतार मुखिया, अरुण कुमार मुखिया, नारायण जी, रामप्रसाद सिंह, हरे राम मंडल, दिलीप मंडल, रामबालक सिंह संजीत कुमार,राम उदय शर्मा, एवं समस्त ग्रामीण संतोष कुमार राय, विमल राय, चंदेश्वर सिंह, मनोज कुमार, मुन्ना देवी, पल्लवी कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे |

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *