गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत, परिजनों में कोहराम
गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत :- शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत जाखर धरमपुर पंचायत के कोलहटा गांव के बनारसी ढाला वार्ड 17 निवासी रमाकांत मुखिया के 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, और उनके भांजा बहेरी थाना निवासी राहुल मुखिया के 5 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार को डूबने से मौत हो गई।

गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत :- बताया गया की गुरुवार की दोपहर बाध पर खेलने के दौरान लुढ़कने से गड्ढे के गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काफी खोज बिन करने के बाद बाध के किनारे गढ्ढा के पानी से उपलता हुआ दोनों का शव मिला। शव मिलते ही रोसडा़ थाना एवं शिवाजीनगर सीओ को जानकारी दिया गया, जानकारी मिलते ही रोसडा़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ, दोनों मासूम बालक की मां बार-बार रो रो कर बेहोश हो रही है। बताया जाता है कि ननिहाल में रह रहे मासूम बालक बहेरी गांव निवासी राहुल मुखिया के पुत्र कृष्ण कुमार करीब 1 साल से यहां रह रहा था।
- शिवाजीनगर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त शिक्षिका पूनम कुमारी समेत स्थानांतरित शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई
- शिवाजीनगर को मिले नए बीडीओ: वीरेन्द्र कुमार सिंह ने संभाला प्रभार, विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए पारदर्शी व समयबद्ध कार्य के निर्देश
- गुरु पूर्णिमा पर रन्ना मठ में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, महंत रामायणी रामकृष्ण दास से लिया आशीर्वाद
- नीट आंदोलन की जीत पर कांग्रेस का विजय जुलूस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
- पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी के निधन से बेला गांव में शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिवाजीनगर सीओ वीणा भारती ने बताया की घटना की जानकारी हुई हैं। राजस्व कर्मचारी रवि गुप्ता को घटनास्थल पर भेजा गया है।
रोसडा़ थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस को भेजा गया है, पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है।
