गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत, परिजनों में कोहराम
गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत :- शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत जाखर धरमपुर पंचायत के कोलहटा गांव के बनारसी ढाला वार्ड 17 निवासी रमाकांत मुखिया के 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, और उनके भांजा बहेरी थाना निवासी राहुल मुखिया के 5 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार को डूबने से मौत हो गई।

गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत :- बताया गया की गुरुवार की दोपहर बाध पर खेलने के दौरान लुढ़कने से गड्ढे के गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काफी खोज बिन करने के बाद बाध के किनारे गढ्ढा के पानी से उपलता हुआ दोनों का शव मिला। शव मिलते ही रोसडा़ थाना एवं शिवाजीनगर सीओ को जानकारी दिया गया, जानकारी मिलते ही रोसडा़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ, दोनों मासूम बालक की मां बार-बार रो रो कर बेहोश हो रही है। बताया जाता है कि ननिहाल में रह रहे मासूम बालक बहेरी गांव निवासी राहुल मुखिया के पुत्र कृष्ण कुमार करीब 1 साल से यहां रह रहा था।
- शिवाजीनगर पीएचसी प्रभारी डॉ. कुमार अमित का हार्ट अटैक से निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर
- समस्तीपुर: शिवाजीनगर से ‘संगठन सृजन साथी’ कार्यक्रम की शुरुआत, कांग्रेस ने डिजिटल जुड़ाव पर दिया जोर
- शिवाजीनगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना को सफल बनाने का किया आह्वान
- शिवाजीनगर: स्नातक महाविद्यालय के शासी निकाय की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा
- होली पार्क स्कूल बहेड़ी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित
शिवाजीनगर सीओ वीणा भारती ने बताया की घटना की जानकारी हुई हैं। राजस्व कर्मचारी रवि गुप्ता को घटनास्थल पर भेजा गया है।
रोसडा़ थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस को भेजा गया है, पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है।
