S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

शिवाजी नगर प्रखंड में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, शोक दिवस मनाया गया

Share

आज दिनांक 28 दिसंबर 2024 को शिवाजी नगर प्रखंड के कांग्रेस कार्यालय, कर्पूरी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शोक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्री नंद कुमार चौधरी ने की। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मनमोहन सिंह के योगदान और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली को याद करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया।

शिवाजी नगर प्रखंड में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, शोक दिवस मनाया गया

मौके पर श्री अजीत कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, गंगा सागर चौधरी, सूरज पासवान, शिवम चौधरी और विनोद झा सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने स्वर्गीय मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

Read More :-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम विदाई सिख परंपरा के अनुसार हुआ। राहुल गांधी ने भी उन्हें अपने कंधे का सहारा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *