S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा, सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

Share

शिवाजीनगर। प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, पंचायत भवनों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रगान के बाद लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं शिवाजीनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार और नेचरोपैथी आरोग्य सेवा केंद्र में योगाचार्य डॉ. रमाकांत सिंह ने तिरंगा फहराया।

पब्लिक लाइब्रेरी में बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह एवं डॉ. एस.एस. प्रसाद, जबकि प्रखंड संसाधन केंद्र में बीईओ रामजन्म सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार तथा हथौड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्ष मौसम ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

पंचायतों में भी देशभक्ति का दिखा उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रानीपरती पंचायत में मुखिया विनोद पासवान, घिवाही में दुखा मुखिया, दसौत में नटवर राय, दहियार रन्ना में मुखिया रिंकू देवी, परसा में राज कुमारी देवी, भटौरा में सरिता कुमारी, शंकरपुर में विभा कुमारी, रजौर रामभद्रपुर में मुखिया रामचंद्र सिंह और डुमरा मोहन में मुखिया सुनैना देवी ने तिरंगा फहराया।

रजौर रामभद्रपुर स्थित अपने आवास पर पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

शिक्षण संस्थानों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। केमिस्ट्री क्लासेस में संचालक कुंदेश्वर सिन्हा, आइडियल स्टडी प्वाइंट में संचालक ललित कुमार सिंह, राधा कृष्ण मंडल गोविंद गोस्वामी महाविद्यालय परिसर में डॉ. मोहित ठाकुर एवं प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा में प्रधानाध्यापक बाल मुकुंद सिंह ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा अरुण पासवान, नंदन कुमारी, पिंकी कुमारी, मो. अब्दुल्ला, नीलू कुमारी, संतोष कुमार, देवानंद कामत, कोमल कुमारी, हेमंत कुमार, प्रकाश कुमार, मदन कुमार और विवेकानंद झा सहित अन्य प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण रहे मौजूद

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बीपीआरओ नाजिश सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *